Site icon Yashbharat.com

Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं सिंहपर्णी जड़ की चाय

wait loss tea

Weight Loss Tips शोध की मानें तो सिंहपर्णी की जड़ वजन घटाने में सहायक है। यह शोध चूहों पर किया गया है। इसमें सिंहपर्णी की जड़ के अर्क को एक महीने तक चूहों को दिया गया। इसका परिणाम संतोषजनक रहा है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: आधुनिक समय में लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। लोग जंक फूड पर अधिक निर्भर रहने लगे हैं। इससे शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है। इस वजह से लोगों में वजन बढ़ने की शिकायत होती है। विशेषज्ञों की मानें तो खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते वजन बढ़ने लगता है। वहीं, एक बार बढ़ जाने के बाद वजन कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही रोजाना सिंहपर्णी जड़ की चाय पिएं। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि सिंहपर्णी जड़ की चाय पीने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

वजन घटाने में सहायक

शोध की मानें तो सिंहपर्णी की जड़ वजन घटाने में सहायक है। यह शोध चूहों पर किया गया है। इसमें सिंहपर्णी की जड़ के अर्क को एक महीने तक चूहों को दिया गया। इसका परिणाम संतोषजनक रहा है। इस शोध में खुलासा हुआ है कि सिंहपर्णी की जड़ के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। एक अन्य शोध चूहों पर किया गया। इसमें पाया गया कि सिंहपर्णी इंसुलिन प्रतिरोध को कम करके इंसुलिन को प्रभावी बनाता है। इससे सेल्स को शर्करा प्राप्त होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

सिंहपर्णी जड़ की चाय के फायदे

wcrj.net पर छपी एक शोध में सिंहपर्णी के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो सिंहपर्णी न केवल मोटापा, बल्कि डायबिटीज और अवसाद में भी दवा समान है। इसके अलावा, यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए रोजाना सिंहपर्णी की जड़ की चाय का सेवन करें। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही सिंहपर्णी की पत्तियों की चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं। हालांकि, लंबे समय तक सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Exit mobile version