Site icon Yashbharat.com

Wednesday Lucky Colour: आज बुधवार को इस रंग के कपड़े पहनने से जीवन में आएगी खुशहाली

short dress design collection frock designs for girls 2020 latest long top design images photo

Wednesday Lucky Colour:  सभी रंगों का हमारे जीवन में बहुत ही अहम भूमिका होती है। रंगों का स्वभाव पर बहुत ही फर्क पड़ता है। कुछ रंग हमें शांत रखते हैं, तो कुछ रंग उत्तेजित करते हैं। रंगों का प्रभाव हमारे मन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ता है, इसीलिए शरीर और मन को संतुलित रखने के लिए रंगों का सही चुनाव बहुत जरूरी है। रंग विशेष से मानसिक और शारीरिक समस्या पनपती है। ज्योतिष में रंगों का बहुत महत्व होता है। रंगों के सही चुनाव हमारे ग्रह-नक्षत्र भी संतुलित और शांत रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बुधवार को कौन से रंग का कपड़ा पहनना चाहिए।

बुधवार को किस रंग का कपड़ पहनें

हिंदी पंचाग के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है। इस दिन हम गणपति की पूजा-अर्चना करते हैं। इससे हमारे दुखों का अंत होता है। मान्यता के अनुसार गणेश को दूर्वा बहुत प्रिय है। इसी वजह से हरे रंग का इस दिन विशेष महत्व है। इसके अलावा सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन आप आसमानी, गुलाबी, क्रीम तथा हल्का पीला रंग भी पहन सकते हैं।

इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में चंद्रमा के सभी दोषों से छुटकारा मिलता है। सफेद रंग से मन को शांति मिलती है और सफेद रंग पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही साथ हमें हरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। यह खुशहाली और उत्साह का प्रतीक है। इसी वजह से हमें सप्ताह के सातों दिन रंगों के हिसाब से अपने वस्त्रों का चुनाव करना चाहिए, जिससे हमारा मन प्रसन्न और खुशहाल रहे।

Exit mobile version