
कटनी । ग्राम महगवा बरछैका में जल गंगा संवर्धन अभियान: महावीर तालाब की सफाई में ग्रामीणों ने दिखाई जनभागीदारी। विकास खंड बड़वारा के ग्राम महगवा (बरछैका) में हनुमान मंदिर के पास महावीर तालाब में जनभागीदारी से साफ -सफाई का कार्य किया गया।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लाक समन्वयक नंदिनी वाटिया के द्वारा ग्रामीणों को पानी बचाने का सन्देश ग्राम वासियों एवं उपस्थित जनों को दिया गया। इस परोपकारी कार्य में उपस्थित ब्लाक समन्वयक नंदिनी वाटिया, नवान्कुर संस्था प्रमुख हरभगत सिंह, प्रस्फुटन समिति से गुड्डू सिंह, राजेंद्र नामदेव, कमलेश कुमार नामदेव, पुष्पेंद्र सिंह, श्यामलाल बर्मन, सखिया बाई बर्मन, राम जियावन यादव, प्रदीप सिंह, सुनीता यादव, चंदन सिंह, राम जी, सुखेंद्र सिंह, रामलाल भूमिया, विशंभर सिंह, आशा देवी, सुनीता सिंह, दुरसा, सुखमंती बाई, सीमा सिंह और मांडवी सिंह, पूजा सिंह, रोशनी सिंह जितेंद्र सिंह एवं मुस्कान सोनी आदि की उपस्थित रही।