मध्यप्रदेश

उज्जैन की ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ अब नए वैश्विक स्वरूप में: लॉन्च हुआ ‘आरोहणम्’ का पहला व्यावसायिक संस्करण; एयरपोर्ट और मंदिरों में होगी स्थापित

उज्जैन की तकनीक का डंका! लॉन्च हुई 'आरोहणम् वैदिक घड़ी'; एयरपोर्ट और इंटरनेशनल सेंटर्स पर दिखेगा भारतीय पंचांग

उज्जैन की ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ अब नए वैश्विक स्वरूप में: लॉन्च हुआ ‘आरोहणम्’ का पहला व्यावसायिक संस्करण; एयरपोर्ट और मंदिरों में होगी स्थापित

उज्जैन (मध्य प्रदेश): भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में विकसित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की तकनीक अब नए और भव्य वैश्विक स्वरूप में दुनिया के सामने आ गई है। वैदिक कालगणना तकनीक को अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से ‘आरोहणम् वैदिक घड़ी’ का पहला व्यावसायिक संस्करण (Commercial Version) आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।

इसे विश्व की पहली वैदिक टाइम हेरिटेज इंस्टालेशन (Vedic Time Heritage Installation) बताया जा रहा है।

देश-विदेश के प्रमुख स्थलों पर लगेगी वैदिक घड़ी

इस अत्याधुनिक और सांस्कृतिक तकनीक को केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की व्यापक तैयारी की गई है:

  • स्थापना के मुख्य केंद्र: इसे भारत और विदेश के प्रमुख एयरपोर्ट्स, 5-स्टार होटल्स, प्रसिद्ध संग्रहालयों (Museums), ऐतिहासिक मंदिरों, कॉर्पोरेट मुख्यालयों और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संस्थानों में स्थापित किया जाएगा।

  • पहला ऑर्डर प्राप्त: ‘आरोहणम् वैदिक घड़ी’ का पहला व्यावसायिक ऑर्डर लखनऊ स्थित ऐतिहासिक ‘लेटे हनुमान मंदिर’ से प्राप्त हुआ है।

 केवल समय नहीं, रियल टाइम में पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की सटीक जानकारी!

यह डिजिटल इंस्टालेशन सामान्य घड़ियों से पूरी तरह अलग और अनूठी है:

  1. संपूर्ण वैदिक पंचांग: यह घड़ी सिर्फ घंटे और मिनट नहीं बताती, बल्कि भारतीय वैदिक कालगणना के अनुसार तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार को रियल टाइम में प्रदर्शित करती है।

  2. शुभ मुहूर्त व पर्व: इसके माध्यम से दिन के विभिन्न मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त काल और तीज-त्योहारों की सटीक जानकारी रियल टाइम डिजिटल डिस्प्ले पर मिलती है। उज्जैन की ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ अब नए वैश्विक स्वरूप में: लॉन्च हुआ ‘आरोहणम्’ का पहला व्यावसायिक संस्करण; एयरपोर्ट और मंदिरों में होगी स्थापित

    Thalapathy Vijay Sangeetha News: 27 साल पुराना रिश्ता टूटने से बचा! विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली डिवोर्स अर्जी, फैंस में खुशी की लहर

Back to top button