कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भारत हिन्दू एकता यात्रा यज्ञ मे अहुति देने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। बागेश्वर धाम के गुरु तथा हनुमान जी महाराज के उपासक गुरुदेव धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हिन्दुस्तान की तस्वीर बदने का संकल्प लेकर पैदल यात्रा निकाल रहे है। इस यात्रा मे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लाखो करोड़ों चाहने वाले हनुमान भक्त शामिल हो रहे हैं। फिल्मी दुनिया के कलाकारों के साथ विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भी शामिल हुए।
हिन्दू के लिए कोई आरक्षण नहीं कोई छुट नहीं इन्ही सभी समस्याओं को लेकर पहलीबार हनुमान भक्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को जगाने और हिन्दूओ मे अलख जगाने का पूनित कार्य किया। जिसका समर्थन आज भारत के कोने-कोने से आ रहे लोगों ने हिन्दू एकता यात्रा मे शामिल हो कर किया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ नौ दिनो तक देश भर से आए भक्ति लगभग दो तीन लाख भक्त उरे हर्षोल्लास के साथ पैदल चलते हैं। हनुमान जी की जिस तरह सेना राक्षशो का विनाश करने एक जुट होकर निकली थी। आज उसी तरह हनुमान भक्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के साथ कदम से कदम मिला कर इस माहा यात्रा मे शामिल है। श्री पाठक ने कहा कि मै सौभाग्यशाली हंू की मुझे भी इस महान कार्य मे शामिल होने का मौका हनुमान जी की कृपा से मिला। आज देश विदेश की नजरे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस विशाल हिन्दू एकता पैदल यात्रा पर टिकी हुई है। कई लाखो की सेना के साथ यात्रा का आगाज कर सैकड़ो किलोमीटर तक नौ दिनो तक चलना इंसान के बस की बात नहीं हनुमान जी की कृपा पात्र धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ही कर सकते थे इसलिए ईश्वर ने उन्हें चुना है। भारत हिन्दू एकता यात्रा यज्ञ में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के साथ भाजपा नेता धर्मेन्द्र गर्ग, राकेश मिश्रा, दिनेश दुबे, भैरवनाथ पांडे सहित भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

