Latest

Video NASA : 29 अप्रैल को पृथ्‍वी के 48 लाख मील दूर से गुजरेगा Asteroid

29 April 2020 : आने वाले 29 अप्रैल को एक बड़ी महत्‍वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन एक एस्‍टेरॉयड Asteroid पृथ्‍वी के निकट से होकर गुज़रने वाला है। इसे लेकर इस तरह की अटकलें सामने आईं थीं कि यह धरती से टकराएगा और तबाही मचाएगा लेकिन NASA ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि इससे धरती को कोई हानि नहीं होगी। NASA के अनुसार जब यह पृथ्‍वी के पास से गुजरेगा तो यह बहुत पास होगा।

लेकिन इस पास होने का क्‍या अर्थ है। खगोलीय भाषा में समझें तो यह पृथ्‍वी एवं चांद की दूरी का भी 16 गुना होगा। पृथ्‍वी और चांद के बीच की दूरी करीब 3 लाख मील है।

यानी एस्‍टेरॉयड करीब 48 लाख मील दूर से गुजरेगा लेकिन इसके बावजूद इसे करीब से गुजरना कहा जा रहा है, यह सुनकर सचमुच बहुत हैरत होती है। आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि पास यानी कितना पास और दूर यानी कितना दूर। आइये आपको NASA के ही कुछ स्‍पेशल वीडियो के ज़रिये समझाने की कोशिश करते हैं।

Asteroid close approaches happen sometimes, but just how “close” is a close approach? Do this #NASAatHome activity with Dr. Kelly Fast from NASA’s #PlanetaryDefense Coordination Office (PDCO) to find out!

Back to top button