Video: सड़क पर कचरा फेंकते जब कार वालों को फटकारा अनुष्का ने

वेब डेस्क। अनुष्का शर्मा जुड़ी हैं प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से. इस वीडियो को शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा हैृ, ‘इन लोगों को सड़क पर कचरा फेंकते हुए देखकर उन्‍हें सही तरह समझाया. महंगी कार में सफर करते हैं और इनका दिमाग खराब है. क्‍या ऐसे लोग हमारा देश साफ रख सकते हैं? जी हां, अगर आप भी कुछ ऐसा करते हुए देखते हैं तो ऐसा ही करें तो जागरूकता फैलाएं.’

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. मगर अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी जागरुकता नजर आती है. विराट कोहली ने ट्विटर पर अनुष्का शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुष्का एक लड़के को डांटती नजर आ रही हैं. दरअसल अनुष्का एक लग्जरी गाड़ी में जा रहे लड़के को बीच रास्ते इसलिए डांटने लगीं, क्योंकि उसने राह चलते कचरा सड़क पर फेंक दिया था.

https://twitter.com/imVkohli/status/1007952358310055937

उसे ऐसा करते देख अनुष्का ने सड़क पर ही अपनी कार का शीशा नीचे कर इस कारवाले लड़के को खूब फटकारा और कहा कि आप सड़क पर कचरा क्यों फेंक रहे हैं. आगे से ध्यान रखिए. आप सड़क पर इस तरह कचरा नहीं फेंक सकते हैं.

वीडियो को शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा हैृ, ‘इन लोगों को सड़क पर कचरा फेंकते हुए देखकर उन्‍हें सही तरह समझाया. महंगी कार में सफर करते हैं और इनका दिमाग खराब है. क्‍या ऐसे लोग हमारा देश साफ रख सकते हैं? जी हां, अगर आप भी कुछ ऐसा करते हुए देखते हैं तो ऐसा ही करें तो जागरूकता फैलाएं.’

Exit mobile version