Saturday, May 23, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

Kiss करते हुए विराट ने क्लिक की सेल्फी और अनुष्का ने कर दी शेयर

मुंबईः दो दिन पहले विराट कोहली ने अपने घर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। हालंकि, उस वक्त वह घर पर अकेले थे। अबकी बार उन्होंने जो तस्वीर डाली है, उसे देख आपके चेहरे पर भी स्माइल आ जाएगी। विराट ने इस बीच रविवार को ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें पत्नी अनुष्का शर्मा विराट को किस करती नजर आ रहीं हैं।

इनदिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं। अपने शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लेकर अनुष्का भी विराट के साथ क्वालिटी वक्त बिता रहे हैं। अनुष्का ने कुछ देर पहले ही विराट को किस करते हुए ये रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

बता दें विराट और अनुष्का पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों ने इटली में जाकर शादी की थी। टीम इंडिया के कैप्टन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें अनुष्का विराट को किस करती दिख रही हैं।
Yashbharat
‘भारतीय रन मशीन’ विराट कोहली ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, आनंद ले रहे हैं और कैसे! इसके बाद अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट को किस करते हुए फोटो पोस्ट की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply