VIDEO : विधायक ने सड़क पर छुए पुलिसकर्मी के पैर किया सैल्यूट

अमरावती देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जहां इस वायरस की चपेट में अब तक 1600 से ज्यादा लोग आ चुके हैं वहीं अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरा देश 21 दिन के लॉकडाउन (Lockdown) का पालन कर रहा है. इस लॉकडाउन के दौरान लोग आपात सेवाओं में लगे लोगों का तरह-तरह से सम्मान कर रहे हैं. हाल ही में पंजाब का एक वीडियो सामने आया था जिसमें लोग सफाईकर्मी के ऊपर फूल बरसा रहे थे और उसके लिए तालियां बजा रहे थे. अब इसी तरह का एक वीडियो आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) से सामने आया है. इस वीडियो एक व्यक्ति एक पुलिसकर्मी के पैर छूता दिखाई रहा है.
विधायक ने छुए पैर
ये वीडियो आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) का है. जहां एक अराकु (Araku) के विधायक चेट्टी फाल्गुना एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं. फाल्गुना लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सेवा के प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. बता दें आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से 87 लोग संक्रमित हैं.
#WATCH Andhra Pradesh: Araku MLA Chetti Phalguna touches feet of an Assistant Sub Inspector in Visakhapatnam as a mark of gratitude for police services during #CoronavirusLockdown. pic.twitter.com/XDYo8tlq4p
— ANI (@ANI) April 1, 2020
राज्य में मंगलवार की रात से कोरोना वायरस के 43 नये मामले सामने आये है जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 87 हो गई है. सरकार ने यह जानकारी दी. इन मामलों में ज्यादातर तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम से संबंधित है.
373 में से 330 रिपोर्ट निगेटिव
पश्चिम गोदावरी जिले में इस वायरस के संक्रमण के 13 मामले दर्ज किये गये जबकि कडप्पा जिले में भी 15 मामले सामने आये है. पश्चिम गोदावरी जिले में मंगलवार तक कोरोना वायरस का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया था.
चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार चित्तूर जिले में पांच नये मामले सामने आये है. इसके अलावा प्रकाशम में चार, पूर्वी गोदावरी, एसपीएस नेल्लोर में दो-दो मामले और कृष्णा तथा विशाखापत्तनम जिलों में एक-एक मामला दर्ज किया गया है.
बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार की रात नौ बजे से 373 नमूनों की जांच की गई और बुधवार की सुबह नौ बजे तक 330 मामलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है.








