Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katni

VIDEO: महापौर की गैरमौजूदगी में कांग्रेस नेताओं के कक्ष में प्रवेश के मामले ने पकड़ा तूल, BJP पार्षद दल ने की कार्रवाई की मांग

कटनी। नगर निगम में कांग्रेस के प्रदर्शन औऱ महापौर की गैर मौजूदगी में उनके कक्ष मे प्रवेश के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने इसे गैरकानूनी कृत्य करार देते दोषियों पर करवाई की मांग की है।

 

गौरतलब है कि विभिन्न मांगों को लेकर आज कांग्रेस ने कटनी नगर निगम में उग्र प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही विरोध प्रदर्शन के दौरान महापौर के कक्ष में उनकी अनुपस्थिति में काली स्याही फेंकी गई, जो कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि का अपमान है।img 20190727 wa00103670993334491504566विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है मगर जनप्रतिनिधि का इस तरह से अपमान करना शर्मनाक है। भाजपा पार्षदों ने कहा कि आज महापौर के कक्ष में काली स्याही फेंक कर जो उन्होंने महापौर पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है एवम् बिना अनुमति महापौर कक्ष में प्रवेश कर आपत्तिजनक रूप से नारेबाजी की जो कि निंदनीय है। भाजपा पार्षदों ने मांग की कि इसकी जांच कर दोषी व्यक्ति पर शीघ्र अति शीघ्र कार्यवाही की जाए क्योंकि ये घटनाक्रम जनप्रतिनिधि एवम् अधिकारी कर्मचारी की सुरक्षा से जुड़ा है। एसी असुरक्षा के बीच कार्य करना जनप्रतिनिधि एवम् कर्मचारियों के लिए कठिन है। घटना की निन्दा करते हुए कहा कि इसकी जांच हेतु सी सी टीवी कैमरे का फुटेज निकाल कर नगर निगम प्रशासकीय अधिकारियों से मांग की गई है कि कैमरे से पता लगाया जाए की स्याही डालने का दुष्कृत्य एवम् महापौर की गैरमौजूदगी में उनके कक्ष में प्रवेश किनके द्वारा किया गया उन पर कार्रवाई की जाए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply