Latestमनोरंजन

VIDEO: ”धड़क” के ”जिंगाट” गाने पर डांस करती नजर आई माधुरी दीक्षित, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई: डायरेक्टर शशांक खेतान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें माधुरी दीक्षित फिल्म ‘धड़क’ के ‘जिंगाट’ गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। वो इस गाने पर भी काफी मस्त होकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शशांक खेतान ने लिखा है, “असली धड़क यानि माधुरी दीक्षित के साथ जिंगाट… सपने के सच होने जैसा… साथ में अर्जुम बिजलानी का टैलेंट।” माधुरी के इस वीडियो का काफी पसंद किया जा रहा है।

फिल्म ‘धड़क’ को करण जौहर के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है और ये सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिन्दी रीमेक है। जब ‘धड़क’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, तब ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह ‘सैराट’ की तरह सफलता का परचम नहीं लहरा पाएगी लेकिन इसने सभी को गलत साबित किया है। फिल्म में जाह्नवी और ईशान खट्टर की डेब्यू एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है और यह माना जा रहा है कि ‘धड़क’ से दोनों लोगों ने बॉक्स ऑफिस पर सफल एंट्री मारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply