राष्ट्रीय

VIDEO: तब्लीगी जमात में शामिल कोरोना संदिग्ध ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्‍पताल में हड़कंप

नई दिल्ली। निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात में शामिल एक सदस्य ने बुधवार को राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में अफरातफरी मचा दी। अस्पताल की छठी मंजिल पर स्थित आइसोलेशन वार्ड के कमरे में भर्ती इस कोरोना संदिग्ध ने दस मिनट तक कूदने का ड्रामा किया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ नीचे पहुंच गए। बार-बार उससे अंदर जाने की अपील की गई। इसी दौरान एक डॉक्टर उसके कमरे में पहुंच गए, तब वह खिड़की से अंदर चला गया।

मंगलवार की सुबह हुआ है भर्ती

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक संदिग्ध मरीज को मंगलवार सुबह यहां भर्ती किया गया था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। इस वजह से उसकी मनोचिकित्सक से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये काउंसिलिंग कराई गई है।

खिड़की पर चढ़कर मचाने लगा शोर

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12:20 बजे यह संदिग्ध मरीज अपने कमरे की खुली खिड़की पर चढ़ गया। जोर-जोर से बाहर निकालने के लिए चिल्लाने लगा। ऐसा नहीं करने पर कूदने की धमकी देने लगा। उसकी आवाज सुनकर दूसरे ब्लॉक के कर्मचारी नीचे पहुंच गए। उन्होंने उसे अंदर जाने के लिए कहा। लेकिन, वह जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद दमकल विभाग और कोरोना वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को इसकी सूचना दी गई।

Back to top button