
नई दिल्ली। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद होने के कई मामले तो आपने सुने ही होंगे, लेकिन क्या कभी चोरी करने से पहले आपने कैमरे के सामने चोर को नाचते हुए देखा है, शायद नहीं. दिल्ली में नॉवेल्टी सिनेमा के पास कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब चोरी करने से पहले चोर सीसीटीवी को देखते ही मिथुन स्टाइल में बिना म्यूजिक के ही डांस करने लगा.
#WATCH CCTV footage of a thief dancing before he and two other people attempt to break into a shop, in Delhi (10.07.18) pic.twitter.com/zWhyaqqKDP
— ANI (@ANI) July 11, 2018
एक सामाचार एजेंसी ने चोर का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें एक दुकान में चोरी के लिए आया. वह जैसे ही कैमरे को देखता है मिथुन की तरह नाचने लगता है. वीडियो से ये साफ जाहिर हो रहा है वो कैमरे के सामने जानबूझ कर नाच रहा है.
चोरी करने से पहले दिलखुश अंदाज में झूमता-नाचता हुआ ये चोर अपने एक साथी के साथ दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश करता है और अपने बाकि साथियों को भी आने के लिए इशारा करता है. बिना म्यूजिक के नाच रहे इस चोर को देखकर ये साफ जाहिर होता है कि उसे पुलिस का कोई खौफ नहीं है और वो मजे से चोरी कर रहा है.
CCTV कैमरे में रिकॉर्ड इस वीडियो में पहले तो चोर जमकर नाचा और फिर अपने साथियों के साथ आगे बढ़ गया. और सभी लोग मिलकर एक दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश करने लगे. चोरों ने एक के बाद एक इलाके की चार दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए. चोरों की हिमाकत देखिये की चोरी से पहले डांस किया और फिर एक के बाद एक महज 22 मिनट में चार दुकानों के शटर तोड़ कर केश और सामान ले कर फरार हो गए चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.








