FEATUREDSportsक्रिकेटमध्यप्रदेश

VIDEO: इंटरनेशनल टी-20 का लुफ्त लिया कटनी के क्रिकेट प्रेमियों ने, पंजाब ने जीता SYNA कप

कटनी। कोई बिल्डिंग पर चढ़ा था तो कोई पेड़ पर, किसी ने बाउंड्रीवॉल को ही गैलरी बना लिया था। प्रत्येक चौके छक्के पर आसमान में होती रंग बिरंगी आतिशबाजी, दूधिया रोशनी में पल पल का लाइव नजारा औऱ प्रत्येक बाल के एक्सन रिप्ले, कचहरी चौक पर पैर रखने की जगह नहीं। ग्राउंड के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़। पुरुषों के साथ महिलाओं की देर रात तक ग्राउंड में उपस्थिति।

IMG 20180611 WA0022

यह सब सुनकर या तो आपका ध्यान आईपीएल की तरफ जाएगा या फिर किसी अंतराष्ट्रीय टी 20 की तरफ, लेकिन रविवार की शाम यह नजारा था कटनी के फारेस्टर खेल मैदान का था, जहां हो रहा था सायना इन्विटेशनल कप क्रिकेट का फाइनल, महामुकाबला

IMG 20180611 WA0023

ऐतिहासिक बन गया महामुकाबला

सचमुच यह फाइनल ऐतिहासिक ग्रेंड फिनाले बन गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में फ्लड लाइट में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने इंडियन आर्मी को 2 विकेट से पराजित कर चमचमाती सायना ट्राफी पर कब्जा किया।

IMG 20180611 WA0033

अन्तिम ओवर तक रोमांच चरम पर

अन्तिम ओवर तक चले इस महामुकाबले में 4 गेंद रहते ही पंजाब ने 132 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। 5लाख से अधिक की इनामी राशि वाला यह टूर्नामेंट प्रदेश का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बन गया। जिसे पिछले 8 दिनों में लाखों लोगों ने देखा।

फाइनल में लगभग 30 हजार लोगों की उपस्थिति

IMG 20180611 WA0028

आज हुए फाइनल मुकाबले को ही करीब 30 हजार लोगों ने देखा। यादगार बने सायना इन्विटेशनल कप में आयोजक सायना क्रिकेट एकेडमिक और राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक तथा उनकी टीम ने जिस मेहनत और लगन के साथ इस टूर्नामेंट को आयोजित किया कटनी के प्रत्येक नागरिकों के लिए वह गौरवमयी बन गया।

हर शख्स ने कहा वेलडन

IMG 20180611 WA0034

ग्राउंड पर मौजूद हर वर्ग हर उम्र के लोगों तथा खेल में रुचि रखने वाले हर शख्स ने इसकी खूब प्रशंसा की तो वहीं रणजी ओर इंटरनेशनल प्लेयर्स ने भी इसे बेहद रोमांचक बताया।

IMG 20180611 WA0050

इंटरनेशनल प्लेयर्स ने की सराहना

खिलाड़ियों का सायना कप ने दिल जीता तो कटनी की जनता ने जिस जोशोखरोश से प्लेयर्स की हौसलाअफजाई की वह इससे पहले कटनी में किसी भी टूर्नामेंट में नजर नहीं आई। पहले दिन से लेकर आज तक बल्ले ओर बाल के बीच जबरदस्त संघर्ष ने लोगों को खूब उत्साहित किया।

IMG 20180611 WA0048

प्रत्येक दिन मंत्री संजय पाठक औऱ सायना क्रिक्रेट एकेडमी ने की मेहनत

टूर्नामेंट के लगभग प्रत्येक दिन मंत्री संजय पाठक ग्राउंड पर पहुंचे तो वहीं उनकी टीम सायना क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष सन्दीप बाजपेयी के नेतृत्व में दिन रात एक कर इस सफल आयोजन के साथ खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।

IMG 20180611 WA0014

अंतराष्ट्रीय स्तर से कम नहीं, सबने की सराहना

ग्राउंड स्टाफ से लेकर टेंट, साजो सामान, लाइटिंग आतिशबाजी, स्कोरर, लाइव प्रसारण सब कुछ किसी भी अंतराष्ट्रीय स्तर से कम नजर नहीं आया। टूर्नामेंट के शुभारम्भ के दिन पहुंचे मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष निशीथ पटैल, महापौर शशांक श्रीवास्तव ने मुक्त कंठ से इस आयोजन की प्रशंसा की तो प्रदेश के ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भी यहां शिरकत करते हुए आयोजन को जमकर सराहा वहीं आज फाइनल में भी एमपीसीसी के अध्यक्ष श्री पटैल तथा उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, नगर निगम अध्य्क्ष सन्तोष शुक्ला आदि  ने इस आयोजन की ऐतिहासिक बताया साथ ही कहा कि इस तरह के आयोजन सिर्फ संजय पाठक ही करा सकते हैं जिनकी पूरी टीम जिस मेहनत और लगन से काम करती है वह दूसरों को प्रेरणा देती है। सायना क्रिकेट एकेडमी में एमआईसी मेम्बर मनीष पाठक, आशीष पाठक, अनुज तिवारी, निक्कू सलूजा, दीपक जैन गुड्डा जैन आदि ने तन्मयता के साथ इस महामुक़ाबले की सफलता के लिए दिन रात मेहनत की।

IMG 20180611 WA0052

बेहतरीन कॉमेंट्री औऱ एम्पायरिंग 

बेतरीन कॉमेंट्री, विश्व स्तर की एम्पायरिंग ने दूर देश अफगानिस्तान को भी प्रभावित किया। आज फाइनल में हर वर्ग के लोग फारेस्टर खेल मैदान में क्रिकेट का यह लाइव नजारा देख काफी खुश हुए। मैदान में देर रात तक चले पुरुस्कार वितरण में विजयी और पराजित टीम को खिताब मिले तो वहीं शहर के वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान स्वयं राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया।

इस दौरान पुलिस विभाग ने बेहतरीन व्यवस्थाओं के साथ लोगों का दिल जीत लिया, तो वहीं नगर निगम, विधुत विभाग ने भी अपनी व्यवस्था से लोगों की प्रशंसा बटोरी। सभी प्रत्यक्ष और परोक्ष सहयोगी यों का मंत्री संजय पाठक और आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया।

IMG 20180611 WA0024

ऑडियो वीडियो इफेक्ट ने भरा रोमांच

सबसे ज्यादा चर्चा रही मैच के लाइव शो इसके विज्ञापन और ऑडियो वीडियो इफेक्ट की जिसे राजेश गौतम मामा ने अथक मेहनत से तैयार किया था। ग्राउंड पर इन इफेक्ट्स ने इस टूर्नामेंट को इन्टरनेशनल लुक देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Back to top button