Latestराष्ट्रीय

VIDEO: अरे..! ये तो हमारे पीएम हैं। मोदी को मेट्रो से सफर करता देख लोग हुये आवाक, खूब लीं सेल्फी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर मेट्रो की सवारी की। वो धौला कुंआ से दिल्ली के द्वारका तक मेट्रो में ही पहुंचे। इस दौरान कई लोगों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली। कई लोग पीएम को अपने बीच पाकर हैरान रह गए। फिर एक-एक कर लोगों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली। कुछ लोग उनके आगे-पीछे की सीट पर बैठ गए और कैमरे से धड़ाधड़ तस्वीरें उतारने लग गए। पीएम मोदी ने बड़े आराम से लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाई और कई लोगों से हाथ भी मिलाया।

 

Leave a Reply

Back to top button