katniमध्यप्रदेश

VIDEO:संजय पाठक का विरोधियों को करारा जवाब, कहा- 23 तो क्या 2033 तक विगढ़ से लड़ेंगे चुनाव, करेंगे जन सेवा

कटनी,विजयरघवगढ़, बरही। विजयरघवगढ़ विधानसभा में चौथी बार ऐतिहासिक जीत अपने नाम करने वाले पुनः नव निर्वाचित विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक आज अपनी विधानसभा में आम जनता, मतदाताओं का आभार व्यक्त करने पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने अपने लाडले विधायक का अभूतपूर्व अभिनंदन किया। दोपहर 11 बजे खितौली से प्रारम्भ हुई आभार यात्रा समाचार लिखे जाने तक जारी थी।
Screenshot 20181217 132150 Facebook
बरही में श्री पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को विस्वास दिलाया कि बरही के जो भी विकास कार्य छुटे या अधूरे हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। यहां उन्होंने भितरघातियों पर भी तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों जो सामने कुछ तथा पीछे कुछ और बोलते हैं उन्हें जनता जान गई है।
IMG 20181217 WA0011

श्री पाठक ने यहां एलान किया कि वह 2023 तो क्या 2033 तक चुनाव लड़ेंगे तथा क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले डेढ़ दशक अर्थात जनता की सेवा में ईश्वर की कृपा से इसी विजयरघवगढ़ विधानसभा से जनता के प्रतिनिधि के रूप में विजय प्राप्त करते रहेंगे चाहे उनके खिलाफ कितना भी षड्यंत्र क्यों न विरोधी कर लें।
IMG 20181217 WA0008

श्री पाठक ने यह कहते हुए विरोधियों को जमकर जवाब दिया। उन्होनें यह भी कहा कि यह चुनाव में कांग्रेस महज़ 3-4 सीटों की बढ़त से खुश हो रही है। जबकि जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया। वोट ज्यादा भाजपा को मिले सिर्फ संख्या बल में मामूली रूप से कांग्रेस आगे रही, लेकिन यह सरकार तलवार की धार पर चलेगी पता नहीं कब क्या हो जाये।
IMG 20181217 WA0007

संजय पाठक ने यह भी कहा कि कोई भी यह मुगालते में न रहे कि सरकार बन गई तो वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता को किसी भी प्रकार से प्रताड़ित कर लेगा। उन्होंने कहा कि जब तक संजय पाठक है विजयरघवगढ़ विधानसभा का सिर सदैव ऊंचा रहेगा। कोई भी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आभार यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी भी उनके साथ थे।
IMG 20181217 WA0009

श्री पाठक का बरही में जोरदार स्वागत किया गया। यहां से आभार यात्रा सिंगौड़ी हन्तला होते हुए विजयरघवगढ़ पहुंचेगी। जगह जगह बड़ी संख्या में लोग अपने लाडले विधायक की आगवानी के लिए आतुर नजर आए।

Leave a Reply

Back to top button