katniLatest

जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में मातृ शक्तियों द्वारा निकाली गई वाहन रैली

जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में मातृ शक्तियों द्वारा निकाली गई वाहन रैली

कटनी। जगन्नाथ रथ। महोत्सव की पूर्व संध्या पर आज जगन्नाथ चौक रथ यात्रा महोत्सव का आगाज़ किया गया। इस अवसर पर मातृ शक्तियों के द्वारा जगन्नाथ के जयघोष के साथ वाहन रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में महिलाए शामिल हुए। यात्रा जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर जालपा वार्ड रोड, घंटाघर, गर्ग चौराहा, खिरहनी ओव्हर ब्रिज लिंक रोड होते हुए बरही रोड, स्टेशन चैराहा, सुभाष चौक, झंडा बाजार, शेर चौक आजाद चौक होते हुए वापस जगन्नाथ मंदिर पहुँच समाप्त हुई।

जानकारी देते हुए जगन्नाथ ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी ने बताया कि कल 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा से पूर्व स्वामी को पोषाक भेंट के साथ ही 1100 डिपो से महाप्रभु की आरती की जाएगी। ट्रस्ट कमेटी ने शहर की धर्मप्रिय जनता से जगन्नाथ महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुँच धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Back to top button