katniमध्यप्रदेश

घर बैठे निगम के बकाया करों को आसानी से भुगतान की सुविधा, ई-नगरपालिका मोबाइल ऐप पर

घर बैठे निगम के बकाया करों को आसानी से भुगतान की सुविधा, ई-नगरपालिका मोबाइल ऐप प

कटनी – नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम कटनी द्वारा डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया गया है। अब नागरिक ई-नगरपालिका मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही संपत्ति कर सहित निगम के विभिन्न करों एवं शुल्कों की राशि सरलता से जमा कर सकते हैं।

ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए करदाताओं को लंबी कतारों से राहत मिलेगी तथा सुरक्षित डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा। ऐप में खाता नंबर अथवा संपत्ति विवरण दर्ज कर बकाया राशि देखी जा सकती है और यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से तत्काल भुगतान संभव है। भुगतान उपरांत रसीद भी डिजिटल रूप में उपलब्ध हो जाती है।

आसान है ऐप का उपयोग

नगर निगम कटनी में संपत्ति कर जमा करने के लिए आधिकारिक पोर्टल का सीधा लिंक MPe-NagarPalika Portal (नगर निगम सेवाएं) https://enagarpalika.mp.gov.in/ लिंक पर जाकर बकाया करों का विवरण संपत्तिकर, जलकर आदि को चुनें, तत्पश्चात नगर निगम कटनी पर जाकर खाता नंबर अथवा संपत्ति का विवरण दर्ज करने पर बकाया करों की राशि प्रदर्शित होगी। जिसका भुगतान यूपीआई, डेबिट कार्ड नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से किया जाकर भुगतान की रसीद डाउनलोड की जा सकती है।

नागरिकों से अपील

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग कर समय पर करों का भुगतान करें, जिससे शहर के विकास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में सहयोग मिल सके। कटनी में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Back to top button