Site icon Yashbharat.com

Vastu: कृष्ण जन्माष्टमी पर धन प्राप्ति के लिए कमरे की दक्षिण दीवार पर मोर पंख लटकाएं

peacock

Vastu: कृष्ण जन्माष्टमी पर धन प्राप्ति के लिए कमरे की दक्षिण दीवार पर मोर पंख लटकाएं  6 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

 

इस दिन भक्त गोपाल की सेवा करेंगे। जन्माष्टमी के दिन एक मोर पंख आपका भाग्य बदल सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोर पंख में शुभ ऊर्जा होती है। मोर पंख भगवान कृष्ण के मुकुट पर रखा जाता है।

इसलिए ऐसा माना जाता है कि घर में मोर पंख रखने से कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।

मान्यता है कि मोर पंख के प्रयोग से शनि का प्रकोप, राहु की दशा और वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।

धन प्राप्ति के लिए

धन प्राप्ति के लिए कमरे की दक्षिण दीवार पर मोर पंख लटकाएं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। वहीं, वैवाहिक सुख के लिए मोर पंख को शयनकक्ष में रखें।

राधा-कृष्ण के मंदिर जाएं और मोर पंख चढ़ाएं

अगर आप आर्थिक परेशानी में हैं तो जन्माष्टमी के दिन राधा-कृष्ण के मंदिर जाएं और मोर पंख चढ़ाएं। 40 दिन बाद मंदिर जाएं और उस पंख को घर लाकर तिजोरी में रख दें। भगवान कृष्ण की कृपा आप पर बनी रहेगी।

अगर किसी ग्रह की खराब स्थिति आपकी आर्थिक समस्याओं का कारण बन रही है। तो उस ग्रह को शांत करने के लिए हाथ में एक मोर पंख लें। उस पर गंगा जल छिड़कें। उस फिर पंख को घर में किसी ऐसे स्थान पर रख दें। जहां से वह सबसे अच्छी तरह दिखाई दें।

तकिए के नीचे एक मोर पंख रख लें

अगर आपको रात में बुरे सपने आते हैं तो सोने से पहले तकिए के नीचे एक मोर पंख रख लें। इससे बुरा स्वप्न आने बंद हो जाएंगे।

शनि के प्रकोप को शांत करने के लिए तीन मोर पंख लें। इन्हें काले धागे से एक साथ बांध लें। सुपारी चढ़ाएं और गंगाजल छिड़कें। फिर शनि मंत्र का 21 बार जाप करें।

Exit mobile version