Latest

Varun Dhawan की कार का हुआ एक्सीडेंट, बैचलर पार्टी में जाते वक्त हुई ये घटना

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी करेंगे। शादी की सभी रस्में शुरू हो गई हैं। ऐसे में वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की रस्में की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इनकी शादी का पूरा समारोह अलीबाग के ‘द मैनशन हाउस’ विला में रखा गया है। वहीं वरुण धवन ने अपने दोस्तों के लिए बैचलर पार्टी रखी थी। लेकिन उनके साथ एक हादसा हो गया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

अलीबाग जाते समय अभिनेता की कार का शुक्रवार को एक छोटा से एक्सीडेंट हो गया था। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वरुण धवन ने शादी से पहले शुक्रवार को दोस्तों के लिए बैचलर पार्टी रखी थी। वह शुक्रवार को अलीबाग जा रहे थे तो उनकी कार का एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है और न ही कार में ज्यादा नुकसान हुआ है।

वरुण धवन और नताशा दलाल अलीबाग के मेंशन हाउस में शादी कर रहे हैं। हालिया खबरों के अनुसार इस विला का एक दिन का किराया 4 लाख रुपए है। वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को शादी कर रहे हैं। शनिवार को उनकी संगीत सेरिमनी थी। इस मौके पर परिवार और कुछ खास दोस्त उपस्थित होंगे।

द मेंशन हाउस अलीबाग में एक शानदार विला है। वरुण और नताशा की शादी 3 दिन चलेगी। अगर विला की बात करें तो इसमें एक बहुत बड़ा स्विमिंग पूल और गार्डन एरिया भी है। इसके अलावा इसके अगल-बगल ग्रीनरी भी है और यहां शांत का वातावरण भी है। वरुण धवन की शादी में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोग ही पहुंचेंगे। जिनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर, कटरीना कैफ और सलमान खान जैसे नाम शामिल है।

Back to top button