कन्या महाविद्यालय पर तम्बाकू निषेध दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
कन्या महाविद्यालय पर तम्बाकू निषेध दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय,में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। 25 मई से 31 मई तक चलने वाली सप्ताह भर की गतिविधियों की शुरुआत 25 मई को की गई।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयोजन से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी, विशेषकर छात्राओं को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना और तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के उद्बोधन से हुई। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए मानव स्वास्थ्य पर तंबाकू के घातक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. चित्रा प्रभात ने जोर दिया कि तंबाकू की लत न सिर्फ व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है।
इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की मुख्य थीम “आकर्षण का पर्दाफाश – निकोटिन और तंबाकू की लत का मुकाबला” रखी गई थी। थीम के अनुरूप महाविद्यालय में पूरे सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नमंच (क्विज) प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राएं तंबाकू के दुष्प्रभावों पर अपनी राय व्यक्त करेंगी और जागरूकता फैलाएंगी। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ सदस्यों और छात्राओं ने “तंबाकू मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” की शपथ ली। शपथ ग्रहण कर सभी ने तंबाकू के सेवन से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे जिनमे डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. आर.के. गुप्ता, के.जे. सिन्हा, बंदना मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रोशनी पाण्डेय, डॉ. शिल्पी सिंह, पंकज सेन, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डॉ. अशोक शर्मा, भीम बर्मन, प्रेमलाल कॉवरे, रिचा दुबे, डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रियंका सोनी, स्मृति दहायत, आरती वर्मा, नम्रता निगम, डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, मीनाक्षी वर्मा, डॉ. सोनिया कश्यप, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. वंदना चौहान, श्रीमती पूनम गर्ग, डॉ. श्रद्धा वर्मा, डॉ.मैत्रेयी शुक्ला,डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ.मदन सिंह मरावी, सुश्री पूजा सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही ।

