Latest

Vande Bharat Stoned: उज्जैन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक के बाद एक 5 कोचों के शीशे टूटे; यात्रियों में मची दहशत

Vande Bharat Stoned: उज्जैन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक के बाद एक 5 कोचों के शीशे टूटे; यात्रियों में मची दहशत

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से रेलवे सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। उज्जैन रेलवे स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित गदा पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने इंदौर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर अंधाधुंध पथराव कर दिया। इस अचानक हुए हमले में ट्रेन के पांच कोचों की खिड़कियों के कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गए। राहत की बात यह रही कि इस पथराव में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने रेल प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं।

Pakistan में सरकार चला रहे या चरमपंथी? ‘कृष्ण नगर’ और ‘लक्ष्मी चौक’ के नाम पर भड़के कट्टरपंथियों ने मरियम सरकार से करवाया यू-टर्न

शाम के समय अचानक हुआ हमला; दहल गए यात्री

जानकारी के अनुसार, उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की यह पहली और इतनी बड़ी घटना है।

  • घटना का समय: यह वारदात सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की है। इटारसी और भोपाल के रास्ते उज्जैन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही इंदौर के लिए आगे बढ़ी, तभी गदा पुलिया से नीलगंगा रेलवे ट्रैक के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

  • मच गई अफरा-तफरी: एक के बाद एक लगातार पांच कोचों पर भारी पत्थर लगने से तेज आवाजें हुईं और खिड़कियों के शीशे तड़क गए। अचानक हुए इस हमले से कोच के भीतर बैठे यात्री बुरी तरह घबरा गए और पूरी ट्रेन में दहशत व अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्टेशन पर हुई जांच, रोकी नहीं गई ट्रेन

इस पथराव के बावजूद ट्रेन के लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाई और सुरक्षा के लिहाज से गाड़ी को बीच रास्ते में रोकने के बजाय सीधे उज्जैन रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा किया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी (GRP) की टीम तुरंत हरकत में आई। Vande Bharat Stoned: उज्जैन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक के बाद एक 5 कोचों के शीशे टूटे; यात्रियों में मची दहशत

सुरक्षाकर्मियों ने प्रभावित कोचों में जाकर नुकसान का जायजा लिया और डरे-सहमे यात्रियों से बात कर घटना की प्रारंभिक जानकारी जुटाई। चूंकि ट्रेन को अपने निर्धारित समय पर गंतव्य के लिए रवाना होना था, इसलिए इसे रोका नहीं गया और जांच के तुरंत बाद आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

CCTV फुटेज खंगाल रही RPF; अज्ञात पर केस दर्ज

आरपीएफ (RPF) थाना टीआई नरेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले में किसी भी यात्री को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन रेलवे की संपत्ति (5 कोच की खिड़कियां) को काफी क्षति हुई है।

रेलवे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। गदा पुलिया और नीलगंगा ट्रैक के आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि