
15 साल के होंगे वैभव सूर्यवंशी, IPL 2026 से पहले टीम के साथ मनाएंगे जन्मदिन, IPL 2026 के एक दिन पहले यानी 27 मार्च को वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो जाएंगे। इसका मतलब है कि इस बार वो IPL में 14 नहीं बल्कि 15 साल के होकर खेलने उतरेंगे।
15 साल के होंगे वैभव सूर्यवंशी, IPL 2026 से पहले टीम के साथ मनाएंगे जन्मदिन
जन्मदिन का जश्न गुवाहाटी में?
राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में है। टीम पहले ही गुवाहाटी पहुंच चुकी है और वैभव भी टीम के साथ हैं। इसलिए उम्मीद है कि उनका 15वां बर्थडे गुवाहाटी में सेलिब्रेट होगा, और टीम के कप्तान रियान पराग के होम टाउन में केक काटते नजर आ सकते हैं।
दूसरी बार IPL फ्रेंचाइजी के साथ बर्थडे
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह IPL में दूसरी बार बर्थडे सेलिब्रेशन होगा। पिछले साल अपने 14वें जन्मदिन को भी उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ ही मनाया था।
IPL 2026 में वैभव का इरादा
जन्मदिन के बाद वैभव फिर से ट्रेनिंग और मैच की तैयारी में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स को IPL 2026 का खिताब दिलाना है और गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी इरादा रखते हैं।
IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन
IPL 2025 में डेब्यू करते हुए वैभव ने 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक 35 गेंदों वाला शतक शामिल था। इस प्रदर्शन के बाद अब सबकी नजरें उनके 15वें बर्थडे और नए सीजन में धमाकेदार खेल पर हैं।








