Monday, May 11, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेशFEATURED

तेल-गैस की मारामारी के बीच CM योगी का बयान: देशहित में सरकार कोई कदम उठाए तो उसके लिए तैयार रहें

लखनऊ: तेल-गैस की मारामारी के बीच CM योगी का बयान: देशहित में सरकार कोई कदम उठाए तो उसके लिए तैयार रहें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर लोगों को आश्वस्त किया और कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

तेल-गैस की मारामारी के बीच CM योगी का बयान: “देशहित में सरकार कोई कदम उठाए तो उसके लिए तैयार रहें

उन्होंने कहा कि पहले महीने भर चलने वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 5वें या 6वें दिन लेने क्यों आ रहे हैं, इसके पीछे अफवाहें फैल रही हैं।सीएम ने भरोसा दिलाया कि बारी आने पर रसोई गैस घर तक पहुंचेगी, लाइन लगाने की जरूरत नहीं। लोगों से अपील की कि पेट्रोल-डीजल की जरूरत होने पर ही लें और अव्यवस्था फैलाने वालों से सावधान रहें।

वैश्विक हालात पर टिप्पणी:

सीएम योगी ने मिडिल-ईस्ट के वार और ईरान-इजराइल संघर्ष के असर की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि भारत सुरक्षित और विकास की राह पर है, लेकिन मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व पर भरोसा रखकर कदम मिलाकर चलना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। अफवाहों से बचें, आवश्यकता अनुसार तेल-गैस लें। देशहित में सरकार जो कदम उठाए, उसके लिए तैयार रहें। सुरक्षा और उत्सव दोनों का संतुलन बनाए रखें।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम