Monday, May 11, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

माधवनगर का सरदार है असरदार, क्रिकेट सट्टे में गहरी पैठ के बावजूद पुलिस रिकार्ड से नाम हो जाता है गायब

माधवनगर का सरदार है असरदार, क्रिकेट सट्टे में गहरी पैठ के बावजूद पुलिस रिकार्ड से नाम हो जाता है गाय

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में पिछले कुछ समय से सरदार नामक युवक नाम काफ़ी चर्चित हो रहा है बताया जाता है की क्रिकेट सट्टे में गहरी पैठ रखने वाले सरदार नामक युवक का पुलिस विभाग में काफी असर है। राजनैतिक संरक्षण प्राप्त इस सरदार नामक युवक का इतना प्रभाव है कि कई बार क्रिकेट सट्टे हवाला मे नाम आने के बावजूद पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकी। उल्टा उसके हौसले इतने बुलंद है कि अब वो छोटे स्तर के पुलिसकर्मियों को भी भाव नहीं देता और माधवनगर में धीरे धीरे क्रिकेट सट्टे सहित दूसरे खेलो का भी सट्टा संचालित करने लगा है। जिसके कारण सिंधी समाज में भी इस युवक की अवैध गतिविधियों के कारण अंदर ही अंदर आक्रोश का ज्वालामुखी पनप रहा है, जो कभी धरना प्रदर्शन और आंदोलन के रूप में सामने आ सकता है। इस युवक की अवैध गतिविधियों में फंस कर समाज के कई युवक कर्जे से लद गए हैं तथा कर्जा चुका चुका कर उनके अभिभावक परेशान हैं। पीड़ित लोगों ने इस बात का ध्यान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की ओर आकर्षित कराते हुए इस युवक के मोबाइल की सीडीआर निकाल कर एक प्रभावी कार्रवाई कराने की मांग की है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि