Sunday, May 17, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

uzbekistan Girl Sex Recket: जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

Uzbekistan Girl Sex Recket: जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार। हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक फ्लैट में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर 67ए स्थित इरियो कॉरिडोर के एक फ्लैट में छापा मारा। जहां पर बिना कानूनी दस्तावेज के रह रही उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि गुरुग्राम के सेक्टर-67ए टावर सी-3, इरियो कॉरिडोर के एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर जाल बिछाया और छापा मारते हुए फ्लैट से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान उज्बेकिस्तान मूल की 46 वर्षीया महिला के रूप में हुई है।
महिला टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत
पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक उज्बेक नागरिक है। वह वर्ष 2015 में टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आई थी। उसका वीजा अप्रैल 2015 तक वैध था। तब से वह बिना किसी कानूनी दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में रह रही है। पुलिस ने कहा कि इससे पहले, महिला को 14 नवंबर 2022 को ट्रायल कोर्ट द्वारा घोषित अपराधी करार दिया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम