Latest

Uttarkashi tunnel rescue Live: सिल्क्यारा टनल से निकल रहे हैं फंसे हुए ‘श्रमवीर’, अब तक 9 मजदूर आए बाहर

Uttarkashi Tunnel Latest News in Hindi​: उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में फंसे 41 मजदूरों को अब किसी भी समय बाहर निकाला जा सकता है. पूरे देश की निगाहें इस समय सुरंग के मुहाने पर हैं. पिछले 17 दिनों से टनल के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में किसी तरह की कसर ना रह जाए उसके लिए हर संभव इंतजाम पर खास ध्यान दिया जा रहा है. मजदूरों को बाहर निकालने के लिए हाइटेक अभियान के साथ साथ पारंपरिक बचाव के उपायों को भी अमल में लाया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन के 17वें दिन कुछ देर के लिए बारिश ने थोड़ी देर तक व्यवधान डाला था. लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया. माइक्रो टनल एक्सपर्ट क्रिस कूपर ने कहा था कि हम मैनुअल ड्रिलिंग पर ही ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि नतीजा पक्ष में रहेगा.

शुरू होने वाला है निकासी का काम

बचाव कार्य में लगे अधिकारियो के मुताबिक टनल में मलबे के बीच से मजदूरों तक पाइप डालने का काम पूरा कर लिया गया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने सुरंग में अंदर जाकर काम का मुआयना किया है. अब एनडीआरएफ के जवान पाइप के जरिए मजदूरों तक पहुंचेंगे और वहां से एक-एक करके सभी मजदूरों को बाहर भेजना शुरू करेंगे. माना जा रहा है कि 8 बजे के आसपास पहला मजदूर बाहर आ सकता है. इसके बाद 2 घंटे के अंदर पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो सकता है.

बंगाल के मजदूरों के लिए ममता ने भेजी मदद

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने राज्य के मजदूरों की मदद के लिए टीम भेजने की घोषणा की है. अपने ट्वीट में सीएम ममता ने कहा, ‘हमने अपने लोगों की मदद के लिए एक टीम उत्तरकाशी भेजी है. नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के संपर्क अधिकारी राजदीप दत्ता के नेतृत्व में टीम उत्तरकाशी के सिल्कयारा में सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने और पश्चिम बंगाल में उनके घरों तक सुरक्षित वापसी में मदद करेगी. टीम में ये भी शामिल हैं: 1. शुभब्रत प्रमाणिक मोबाइल 89812004712 सोमनाथ चक्रवर्ती मोबाइल 81302587503 राजू कुमार सिन्हा: मोबाइल 9968732695. वे हमारे 3 श्रमिकों की सुविधा के लिए एक कार (कार नंबर WB02AP – 0014, ड्राइवर ए. कुमार, मोबाइल 9971413458) से उत्तरकाशी के लिए चले गए हैं. (1. श्री मनीर तालुकदार, पुत्र श्री के. तालुकदार, कूच बिहार. 2. श्री सेविक पाखेरा, पुत्र श्री असित पाखेरा, हरिनाखली 3. श्री जयदेव प्रमाणिक, पुत्र श्री तापस प्रमाणिक, निमडांगी, हुगली) जो उत्तरकाशी में ध्वस्त सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग के अंदर फंस गए हैं.’

Back to top button