14 मार्च को बरही में आयोजित कृषि महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में तैयारियां तेज 

IMG 20260310 173306

कटनी(YASHBHARAT.COM)। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात और उत्सव का अवसर आ रहा है। आगामी 14 मार्च 2026 (शनिवार) को बरही के मेला ग्राउंड, श्री विजयनाथ धाम में एक विशाल ‘कृषि महोत्सव’ और आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

सिंचाई परियोजनाओं की मिली है बड़ी सौगात

हाल ही में भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की लगभग 50 हजार एकड़ कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी।।

IMG 20260310 173327

Oplus_16908288

इसी उपलब्धि के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए स्थानीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक (संजू भैया) के नेतृत्व में इस भव्य आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विवरण

-: दिनांक: 14 मार्च 2026, शनिवार

-: समय: दोपहर 1.30 बजे से

-: स्थान: श्री विजयनाथ धाम, मेला ग्राउंड, बरही

-: मुख्य आकर्षण: मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र की जनता का संबोधन और सिंचाई परियोजनाओं पर विशेष चर्चा।

विधायक ने की क्षेत्रवासियों से अपील

विधायक संजय पाठक ने मंगलवार की दोपहर बरही में सम्पन्न हुई तैयारी बैठक के दौरान क्षेत्र के किसानों और आम जनता को भावुक संदेश देते हुए इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि “हर खेत को पानी” का सपना 2008 का है, जो अब हकीकत बन रहा है और यह उत्सव किसानों की समृद्धि का प्रतीक है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, महामंत्री मनीष देव मिश्रा, पूर्व महामंत्री सतीश तिवारी, मंडल अध्यक्ष बरही जगदीश गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष लालजी मिश्रा, उदयराज सिंह, नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, सुरेश सोनी कटनी सहित सिंगौड़ी, खितौली, कैमोर, विजयराघवगढ़ के मंडल अध्यक्ष, भाजपा के पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालक महामंत्री मनीष देव मिश्रा ने किया।

इसे भी पढ़ें-  MP College Teacher Vacancy: मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था वेंटिलेटर पर, 55% पद खाली; OSD और प्रतिनियुक्ति के खेल में बिगड़ा भविष्य

विजयनाथधाम में तैयार हो रहा डोम

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और ‘बरही चलो’ के नारों के साथ व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। सभा स्थल विजयनाथधाम स्थित मेला प्रांगण में डोम तैयार हो रहा है।