US Strikes Venezuela Live एक राष्ट्रपति ने दूसरे को अगवा कर लाइव प्रसारण देखा! अमेरिकी कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तार, दुनिया भर में तीखी प्रतिक्रिया

US Strikes Venezuela Live
एक राष्ट्रपति ने दूसरे को कतिथ तौर पर अगवा कर लाइव प्रसारण देखा: अमेरिकी कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तार, दुनिया भर में तीखी प्रतिक्रिया। शायद इतिहास में पहली बार किसी देश के राष्ट्रपति को दूसरे देश की सैन्य कार्रवाई में गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाने का दावा किया गया है। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति में हलचल मचाने वाली घटना बताई जा रही है। यह सब कुछ तेल के लिए होना बताया जा रहा है।
अमेरिका ने वेनेजुएला में सैन्य हस्तक्षेप कर वहां की सरकार का तख्ता पलटने और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेने का दावा किया है। इस कदम के बाद पूरी दुनिया में कूटनीतिक उथल-पुथल मच गई है।
ट्रंप का दावा: मादुरो को न्यूयॉर्क लाया जाएगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क लाया जाएगा। ट्रंप के मुताबिक यह कार्रवाई अमेरिका की ताकत और संकल्प का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने हितों और कानूनों के खिलाफ जाने वालों के साथ सख्ती से पेश होगा और किसी भी चुनौती को नजरअंदाज नहीं करेगा।
‘लाइव देखा मादुरो की गिरफ्तारी’
ट्रंप ने एक और विवादित बयान में कहा कि उन्होंने मादुरो की गिरफ्तारी को लाइव देखा, जो उन्हें किसी टेलीविजन शो जैसा लगा। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि अमेरिका आगे चलकर वेनेजुएला के तेल उद्योग में मजबूत भूमिका निभाएगा। इससे यह स्पष्ट हो गया कि यह कार्रवाई सिर्फ सैन्य नहीं, बल्कि रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से भी बेहद अहम मानी जा रही है।
फ्रांस का कड़ा विरोध: अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
फ्रांस ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया है। फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने कहा कि किसी संप्रभु देश के राष्ट्रपति को इस तरह पकड़ा जाना अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का उल्लंघन है। फ्रांस ने चेतावनी दी कि ऐसे कदम वैश्विक स्थिरता के लिए खतरनाक मिसाल बन सकते हैं।
यूएन प्रमुख की चिंता: ‘खतरनाक मिसाल’
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए एक खतरनाक उदाहरण बन सकती है। यूएन ने सभी देशों से संयम और नियमों के सम्मान की अपील की है।
ब्राजील का तीखा हमला: संप्रभुता पर गंभीर अपमान
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे वेनेजुएला की संप्रभुता पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि इस तरह की बमबारी और राष्ट्रपति की गिरफ्तारी ने एक अस्वीकार्य सीमा पार कर दी है। लूला ने चेतावनी दी कि इससे पूरा लैटिन अमेरिका अस्थिर हो सकता है।
चीन सतर्क, नागरिकों को घर में रहने की सलाह
तेजी से बिगड़ते हालात के बीच चीन ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। सरकारी मीडिया के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने की अपील की है।
दुनिया की नजरें वेनेजुएला पर
अमेरिका-वेनेजुएला टकराव अब केवल दो देशों का मामला नहीं रहा। फ्रांस, ब्राजील, चीन और संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रियाओं ने इसे वैश्विक संकट का रूप दे दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस अभूतपूर्व घटना पर क्या कदम उठाता है और क्या यह विश्व राजनीति की दिशा बदलने वाला मोड़ साबित








