Site icon Yashbharat.com

कटनी में CAIT की अतिआवश्यक बैठक सम्पन्न, 15 दिसंबर को स्वदेशी संकल्प अभियान रथयात्रा के स्वागत कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

IMG 20251209 WA0010

कटनी। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) की एक अतिआवश्यक बैठक गत दिवस होटल बृजवासी रॉयल में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता CAIT के प्रदेश मंत्री श्री आशीष गुप्ता (बाबा भैया) ने की। बैठक में आगामी 15 दिसंबर को स्वदेशी संकल्प अभियान की रथयात्रा के कटनी आगमन को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि रथयात्रा के स्वागत, मार्ग, जनसंपर्क अभियानों तथा व्यापारिक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समितियाँ गठित की जाएँगी। साथ ही, स्वदेशी उत्पादों के प्रसार तथा स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन देने हेतु विशेष कार्यक्रमों के आयोजन पर भी सहमति बनी।

बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद रहे—CAIT के प्रदेश मंत्री श्री आशीष गुप्ता (बाबा भैया), जिलाध्यक्ष श्री बालमुकुंद गुप्ता, स्वदेशी जागरण मंच की विभाग महिला प्रमुख श्रीमती वंदना गेलानी, श्री धन्य कुमार गांधी, श्री अशोक भगेरिया, श्री अंबरीश वर्मा, श्री आशीष जैन, श्री रामहित सोनी, श्री स्वप्निल पुरवार, श्री मनीष त्रिसोलिया, श्री रमेश गुप्ता, श्री सचिन गुप्ता, श्री प्रभात नायक और श्री अनिल गुप्ता।

व्यापारी संगठनों ने माना कि स्वदेशी संकल्प अभियान स्थानीय उद्यमों को सशक्त बनाएगा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Exit mobile version