Latestराष्ट्रीय

UP शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में पाइप लाइन से फर्मलीन गैस लीक, लोगों को सांस लेने में दिक्कत मची अफरातफरी

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में पाइप लाइन से फर्मलीन गैस लीक, लोगों को सांस लेने में दिक्कत मची अफरातफरी

UP के शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में अचानक से पाइप लाइन से फर्मलीन गैस लीक हो गई। गैस लीक होने के बाद इसकी दुर्गंध आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। गैस लेने के बाद अस्पताल में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई तो भगदड़ मच गई। आनन-फानन में ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने मौत से इनकार किया है।

घटना रविवार की शाम पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में फार्मलीन गैस पाइप लाइन से लीक हो गई। गैस लीक होने के बाद इस दुर्गंध से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई, लेकिन तब तक अस्पताल में भगदड़ मच गई। सभी तीमारदार अपने-अपने मरीजों को अस्पताल से निकाल कर बाहर भागने लगे। करीब 20 मरीजों को ट्रामा सेंटर से सुरक्षित निकाल लिया गया। गैस लीक होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना फार ब्रिगेड को दी।

Back to top button