UP Unlocks: प्रदेश में कोरोना के मामलों में आई कमी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने राज्य में शनिवार का लॉकडाउन खत्म करने का फैसला लिया है। यह फैसला 14 अगस्त से लागू होगा, लेकिन रविवार का लॉकडाउन जारी अभी रहेगा। इस आदेश के बाद अब आम लोग सोमवार से शनिवार तक सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक सामान्य रूप से आवाजाही कर सकते हैं। सरकार ने 16 अगस्त से 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को भी खोलने का फैसला किया है। यूपी सरकार के एक बयान में बताया गया है कि इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों में 1 सितंबर से कक्षाएं शुरू करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। हालांकि स्कूलों में छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति की ही इजाजत होगी। स्कूलों को खोले जाने के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैंं। शिक्षण संस्थानों को सैनिटाइजर, इन्फ्रा रेड थर्मामीटर और मास्क का इंतजाम करना होगा। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन करना होगा। देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है। गौरतलब है कि यूपी में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या महज 545 रह गई है। राज्य में कोरोना के अब तक 17,08812 केस सामने आए थे, जिसमें से 16,85492 रिकवर हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से 22775 लोगों को जान गंवानी पड़ी है।