उत्तरप्रदेशFEATURED

UP Board Result 2026 जारी: 10वीं-12वीं के 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यहां एक क्लिक में देखें रिजल्ट

UP Board Result 2026 जारी: 10वीं-12वीं के 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यहां एक क्लिक में देखें रिजल्ट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।

इटावा में 10 सेकंड में टूटी शादी: सहेली ने कान में क्या कहा कि दुल्हन ने वरमाला से कर दिया इनकार?

UP Board Result 2026 जारी: 10वीं-12वीं के 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यहां एक क्लिक में देखें रिजल्ट

पास प्रतिशत और टॉपर्स

इस साल 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि 12वीं में 80.38% छात्र सफल हुए हैं। एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है।
टॉपर्स की बात करें तो 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि बाराबंकी की अंशिका वर्मा दूसरे और अदिति तीसरे स्थान पर रहीं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “UP Board” का चयन करें
  • 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • “Submit” पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है

एक क्लिक में मिलेगा रिजल्ट

छात्र आसानी से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एक क्लिक में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर तैयार रखें, ताकि बिना किसी परेशानी के तुरंत परिणाम देखा जा सके।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है, वहीं आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम