Life StyleFEATUREDअजब गजबउत्तरप्रदेश

इटावा में 10 सेकंड में टूटी शादी: सहेली ने कान में क्या कहा कि दुल्हन ने वरमाला से कर दिया इनकार?

 इटावा में 10 सेकंड में टूटी शादी: सहेली ने कान में क्या कहा कि दुल्हन ने वरमाला से कर दिया इनकार?। इटावा में एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब दुल्हन ने वरमाला के दौरान अचानक शादी से इनकार कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि इस फैसले के पीछे किसी दहेज विवाद या झगड़े की नहीं, बल्कि सहेली के “कान भरने” की बात सामने आई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की कार्रवाई: दो वाणिज्यिक जहाज जब्त, कच्चा तेल $100 के पार

वरमाला के वक्त बदला फैसला

मामला वैहवा क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस का है, जहां भरथना क्षेत्र के नगला तालपार निवासी संजीव की बड़ी बेटी की शादी नगला कोरी के एक युवक से तय हुई थी। 20 अप्रैल को बारात धूमधाम से पहुंची, स्वागत-सत्कार और रस्में चल रही थीं। जब वरमाला की बारी आई, दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आमने-सामने खड़े थे। तभी नोएडा से आई दुल्हन की एक सहेली उसके पास पहुंची और कान में कुछ कहा। इसके तुरंत बाद दुल्हन का व्यवहार बदल गया और उसने सबके सामने शादी से साफ इनकार कर दिया। वह वरमाला वहीं छोड़कर स्टेज से उतर गई।

समझाने की कोशिश रही बेकार

अचानक हुए इस फैसले से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। दुल्हन के पिता और रिश्तेदारों ने उसे काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। दूल्हा पक्ष भी हैरान रह गया कि आखिर कुछ सेकंड में ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।परिजनों का आरोप है कि सहेली ने ही दुल्हन को भड़काया और गलत सलाह दी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

बिना दुल्हन लौटी बारात

जब दुल्हन किसी भी हाल में तैयार नहीं हुई, तो दूल्हे को मजबूरन बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले जानी पड़ी। खुशी का माहौल देखते ही देखते मायूसी में बदल गया।

थाने में भी चौंकाने वाला रुख

मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां भी दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। उसने पुलिस के सामने साफ कहा कि वह अब अपने माता-पिता के साथ भी नहीं जाना चाहती और अपनी सहेली के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही।

चर्चा का विषय बना मामला

पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग यही जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर सहेली ने ऐसा क्या कहा, जिससे दुल्हन ने एक पल में शादी जैसा बड़ा फैसला बदल दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम