
कैमोर। कैमोर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सोनू सेठी का कल मंगलवार की सुबह असमय दुःखद निधन हो गया। 40 वर्षीय सोनू सेठी लगातार दो बार मंडल अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल में भाजपा ने स्थानीय चुनाव से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन कर पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाई। सोनू सेठी विगत कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते सोमवार को तबियत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण उन्हें जबलपुर ले जाया गया था पर उपचार के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। जबलपुर से पार्थिव देह कैमोर लाये जाने के बाद कल शाम स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नगर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं,जनप्रतिनिधियों, व्यापारी वर्ग और युवाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
विधायक संजय पाठक ने व्यक्त की सम्वेदनाएँ
पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने सोनू सेठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सोनू भाजपा के कर्मठ और समर्पित कर्तकर्ता थे,उनके असमय निधन से संगठन को क्षति पहुंची है। श्री पाठक ने दुःखी परिवार के प्रति अपनी सम्वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में वे सेठी परिवार के साथ हैं।








