Unlock Katni News: 20 अगस्त के बाद ही होगा कटनी पूरी तरह से अनलॉक
Unlock Katni News भोपाल/कटनी। मध्यप्रदेश के अन्य जिलों की तरह कटनी भी 20 अगस्त के बाद ही पूरी तरह से अनलॉक होगा।
राज्य के विभिन्न जिलों में कोविड 19 संक्रमण की दर में कमी को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों को 20 अगस्त 2021 तक बढ़ाया गया है।
इस संबंध में गृह विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश जारी किए हैं। जिसके तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रियंक मिश्रा द्वारा भी इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि गृह विभाग द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम और बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जो 10 अगस्त 2021 तक प्रभावशील हैं। अब 20 अगस्त 2021 तक प्रभावशील रहेगा।

