Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

अज्ञात पिकप वाहन ने युवक को मारी टक्कर, जिला अस्पताल से युवक जबलपुर रिफर

कटनी। अज्ञात पिकप वाहन ने युवक को  टक्कर मार दी हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल से युवक जबलपुर रिफर किया गया है। माधव नगर थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी रोड पर एक अज्ञात पिकप वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। घटना के बाद पिकप वाहन चालक बिना रुके घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना में गंभीर रूप से घायल सत्यम पांडेय निवासी कचरा प्लांट के पास माधव नगर को उसके परिजन एबुलेंस की ममद से जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर रिफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम