Thursday, May 28, 2026
Latest:
katniLatest

निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न होने पर संयुक्त मोर्चा ने किया कलेक्टर का अभिनंदन

कटनी। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और निर्विधन के साथ शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर अविप्रसाद, सीईओ शिशिर गेमावत, एडीएम साधना परस्ते का अभिनंदन किया।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चा संस्थापक सरमन तिवारी ने कहा कि कलेक्टर सर और उनकी टीम के बेहतर प्रबंधन के चलते कर्मचारियों को चुनाव में चुनौती जैसी स्थितियों का एहसास नहीं हुआ।स्वीप गतिविधियों, प्रशिक्षण से लेकर मतदान और मतगणना के कार्यों में कर्मचारियों में उत्साह बना रहा

कर्मचारियों को सतत सहयोग मिला।जिससे निर्विघ्न चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो गई।कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा कि चुनाव में भागीदारी करते हुए कर्मचारियों ने पूरे समन्वय के साथ उत्साह बनाए रखा।प्रशिक्षण से लेकर मतदान दलों को सामग्री वितरण जमा के प्रशासन, पुलिस सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों और मीडिया का बेहतर सहयोग मिला जिससे पूरा चुनाव पारदर्शी और शांति पूर्ण संपन्न हुआ।

मोर्चा संस्थापक सरमन तिवारी ,सचिव हरप्रीत सिंह ग्रोवर के नेतृत्व में महामंत्री सुनील मिश्र,सीएमएचओ डॉ आर के अठ्या, विवेक दुबे कलेक्ट्रेट, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी सचिव प्रदीप तिवारी, रत्नेश मिश्रा, दादूराम पटेल, पेंशनर एसोसिएसन अध्यक्ष अनंत तिवारी, दादूराम पटेल, के पी हळदकार,अजय गौतम,राकेश, जसूजा, के एल पांडेय,अशोक पांडेय, मदन चौरसिया, मोहनलाल सोनी, सुशील कुमार पाठक, आशीष केसरवानी,प्रफुल्ल तिवारी सहित अनेकों अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम