FEATUREDLatestराष्ट्रीय

PMAY 2.0 के तहत लाखों शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का घर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू- जानें आवेदन की प्रक्रिया और लाभ

PMAY 2.0 के तहत लाखों शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का घर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू- जानें आवेदन की प्रक्रिया और लाभ

PMAY 2.0 के तहत लाखों शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का घर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू- जानें आवेदन की प्रक्रिया और लाभ। झारखंड में शहरी बेघरों के पास भी अपना घर होगा। दरअसल, राज्य में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजाना (शहरी ) के क्रियान्वयन के 10 साल पूरे हो गए। इसे लेकर प्रदेश के सभी नगर निकायों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राज्य में पीएम आवास योजाना (शहरी ) 2.0 की शुरुआत कर दी गई है।

PMAY Urban 2.0 के तहत लाखों शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का घर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू- जानें आवेदन की प्रक्रिया और लाभमकान आवंटन में दिव्यांगजन को 4% आरक्षण, मंत्रालय का ऐतिहासिक फैसला

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले pmaymis.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद Citizen Assessment के विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा। फिर आधार नंबर दर्ज करके ओटीपी से सत्यापन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा (नाम, पता, आय, परिवार विवरण आदि)। फिर दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फॉर्म सबमिट करके रसीद डाउनलोड करनी होगी। आवेदन के बाद दस्तावेजों की हार्ड कॉपी नगर निगम कार्यालय में जमा करनी होगी।

पीएम आवास के आवेदन के लिए चाहिए ये दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भूमि दस्तावेज (यदि स्वयं की जमीन है)
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)

हजाारों शहरी बेघरों को मिले पक्के आवास

बता दें कि झारखंड में इन 10 सालों में राज्य के नगर निकायों के हजाारों शहरी बेघरों को पक्के आवास मिले हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चोथे घटक “लाभार्थी आधारिक व्यक्तिगत आवास निर्माण” के क्रियान्वयन में झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में से एक है।

 

 

 

Back to top button