
under 19 world cup भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम फिर बनी विश्व चेम्पियन इंग्लैंड को 100 रन से हरा कर भारतीय टीम ने छठवीं बार विश्व विजेता होने का गौरव हासिल किया है।
भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड पर 100 रनों की जीत हासिल की। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए।
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट दिया है। टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।
इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 253 रन का है, जोकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2024 में बनाया था।
जवाबी पारी में इंग्लैंड 39.4 ओवर में 9 विकेट पर 300 रन बना लिए हैं। कालेब फॉल्कनर और एलेक्स ग्रीन क्रीज पर हैं। फॉल्कनर ने शतक पूरा कर लिया है।
मैनी लुम्सडेन (3 रन) को आरएस अंबरीश ने कैच आउट कराया। उन्हें तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने जेम्स मीटो (28 रन) और जोसेफ मोरिस (17 रन) को भी आउट किया।
दीपेश देवेन्द्रन ने फरहान अहमद (एक रन) और सेबेस्टियन मॉर्गन (जीरो) के विकेट लिए। कप्तान थॉमस रेव (31 रन) को कनिष्क चौहान, बेन मेयस (45 रन) को खिलन पटेल ने पवेलियन भेजा। राल्फी अल्बर्ट (जीरो) रनआउट हुए।
वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए वैभव सूर्यवंशी 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए।
कप्तान आयुष म्हात्रे (53 रन) ने अर्धशतक लगाया। अभिज्ञान कुंडू ने 40, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए। कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद लौटे।








