SportsLatestक्रिकेट

T20 world cup भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा कर प्वाइंट टेबल पर शीर्ष स्थान बनाया

T20 world cup भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा कर प्वाइंट टेबल पर शीर्ष स्थान बनाया। नामीबिया का आखिरी विकेट हिट विकेट हो गया।

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया है। वर्ल्डकप में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए। 210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।

हार्दिक पंड्या ने 18वें ओवर में बर्नार्ड शोल्ट्ज (4 रन) और बेन शिकोंगो (जीरो) को लगातार दो बॉल पर आउट किया। रूबन ट्रम्पलमैन को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। अक्षर पटेल ने मलान करुगेर (5 रन) और कप्तान जेरार्ड इरास्मस (18 रन) को कैच आउट कराया।

वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। उन्होंने जेजे स्मिट (जीरो), जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन (13 रन) और लौरेन स्टीनकैंप (29 रन) को पवेलियन भेजा। जैन फ्रायलिंक (22 रन) को अर्शदीप सिंह ने आउट किया।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने 209 रन बना दिए। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए।

Back to top button