Turkey में 6.8 की तीव्रता के भूकंप से मची भारी तबाही, 18 की मौत

इलाजिग। तुर्की में उस वक्त हाहाकार मच गया जब 6.8 की तीव्रता का एक भूकंप पूरे पूर्वी तुर्की को हिला गया। इस भीषण भूकंप में अब तक 18 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है वहीं इससे भारी तबाही मची है। इस भूकंप में जहां सैकड़ों इमारतों को नुकसान पहुंचा है वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह भूकंप तुर्की के पूर्वी इलाके में स्थित इलाजिग प्रांत के अखिसर से 11 किमी उत्तर में स्थानीय समयानुसार रात 8.50 बजे के आसपास आया है। भूकंप के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है और राहत और बचाव कार्य जारी है।

Exit mobile version