FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ईरान-इजरायल युद्ध: खामेनेई को सत्ता से हटाने का ट्रंप ने दिया संकेत, बोले- ‘Make Iran Great Again’

ईरान-इजरायल युद्ध: खामेनेई को सत्ता से हटाने का ट्रंप ने दिया संकेत, बोले- ‘Make Iran Great Again’

ईरान-इजरायल युद्ध: खामेनेई को सत्ता से हटाने का ट्रंप ने दिया संकेत, बोले- ‘Make Iran Great Again’। ईरान-इजरायल युद्ध (Iran–Israel War) में एंट्री लेते हुए ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला करने के एक दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने “सत्ता परिवर्तन” का इशारा दिया है।

ईरान-इजरायल युद्ध: खामेनेई को सत्ता से हटाने का ट्रंप ने दिया संकेत, बोले- ‘Make Iran Great Again’

‘मेक ईरान ग्रेट अगेन’ (Make Iran Great Again) का कॉन्सेप्ट रखते हुए ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर कहा कि सत्ता परिवर्तन शब्द का इस्तेमाल करना राजनीतिक रूप से सही नहीं है। लेकिन अगर मौजूदा ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में असमर्थ है, तो शासन परिवर्तन क्यों नहीं होगा?

बता दें कि 22 जून 2025 को जब दुनिया गहरी नींद में थी, उसी समय ईरान-इजरायल युद्ध (Iran–Israel War) में एंट्री लेते हुए अमेरिका ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला कर दिया। भारतीय समयानुसार सुबह 4.30 बजे अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान को अपना निशाना बनाया।  अमेरिका ने इन हमलों में सबसे अत्याधुनिक बॉम्बर्स और बमों का इस्तेमाल किया गया। अमेरिकी लेना ने युदग्ध में B-2 बॉम्बर, F-22 रैप्टर, GBU-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP) बम का उपयोग किया। हमले का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाना है।

ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर किया गया था पहला अटैक

ईरान-इजरायल के बीच यह संघर्ष 13 जून को शुरू हुआ था। इजरायल ने ईरान पर अचानक हमला किया था। इजरायली अधिकारियों ने दावा किया था कि हमला तेहरान को न्यूक्लियर वेपन हासिल करने से रोकने के लिए किया गया था। इस संघर्ष ने पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है, जो अक्टूबर 2023 से गाजा में इजरायल के लंबे युद्ध के बाद पहले से ही चरम पर है।

इजरायल के अटैक के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की। उसने तेल अवीव में कही जगहों पर अटैक किया। ईरान ने इजरायल के एक बड़े अस्पताल को भी निशाना बनाया था। इसके बाद अमेरिका ने कहा कि वह युद्ध में हिस्सा लेगा या नहीं, इस पर विचार करेगा, लेकिन उसने अचानक अटैक कर दिया।

ईरान-इजरायल युद्ध: खामेनेई को सत्ता से हटाने का ट्रंप ने दिया संकेत, बोले- ‘Make Iran Great Again’

 

 

 

 

 

 

Back to top button