Latest

ट्रक ने बाइक सवारो को कुचला, तीन की मौत, कटनी=पन्ना मार्ग के अमराडार मोड़ पर दर्दनाक हादसा

कटनी। कटनी=पन्ना मार्ग के अमराडार मोड़ आज शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। दुर्घटना में कटनी से घर लौट रहे तीन युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव जिला अस्पताल भिजवाये और ट्रक को जप्त कर थाने में खड़ा कराया है। चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। मृतक तीनों युवक रोहनिया शाहनगर निवासी थे, जो कटनी से वापस अपने घर लौट रहे थे।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक