FEATUREDराष्ट्रीय

triple murders : बेटी ने भागकर रचाई शादी तो युवक के पिता-बहन और भाई को उतारा मौत के घाट

वेब डेस्‍क। पुलिस ने बताया कि एक ही परिवार के तीनों लोगों की तेजधार हथियारों से काटकर हत्‍या की गई है. फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है

पंजाब के तरनतारन में सनसनीखेज मामला सामने आया है. बेटी के भाग कर शादी रचाने से गुस्साए परिजनों ने युवक के पिता, बहन और छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. सरहदी गांव नौशहरा ढाला में घटी इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बताया कि एक ही परिवार के तीनों लोगों की तेजधार हथियारों से काटकर हत्‍या की गई है. फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है. गांववालों का कहना है कि भाग के शादी करने वाले युवक और युवती के लिए भी खतरा पैदा हो गया है. हत्‍या करने वाले उन्‍हें भी नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Leave a Reply

Back to top button