Latest

Treatment न मिलने से मरीज की मौत, जबलपुर के दो हॉस्पिटल को मिला नोटिस

जबलपुर यशभारत। आयुध निर्माणी कर्मचारी लक्ष्‍मण केवट के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में कलेक्टर भरत यादव ने नोटिस जारी करके 24 घण्टे में जबाब देने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है लक्षमण केवट की तबियत बिगड गई। उसे इलाज के लिये कोठारी अस्‍पताल ले जाया गया। फिर अनंत हॉस्पिटल भी ले जाया गया। दोनों अस्पताल में जहां उचित इलाज न मिलने से मेडिकल अस्पताल लेकर गये,जहां उसकी मौत हो गई थी।

यह मामला आज ही यशभारत ने उजागर किया है। कलेक्टर के अलावा c.m.h.o मनीष मिश्र ने भी कोठारी अस्पताल और अनंत अस्पताल को नोटिस देकर अलग नोटिस देकर 5 दिन में जबाब मांगा है। देखना यह हैं कि जबाब के बाद अस्पताल के खिलाफ क्या कार्यवाही होती हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम