उत्तरप्रदेशFEATUREDLatestराष्ट्रीय

Transfer: SDM लेवल तक हिला प्रशासन: यूपी में एक साथ 66 PCS अफसरों का ट्रांसफर

Transfer: SDM लेवल तक हिला प्रशासन: यूपी में एक साथ 66 PCS अफसरों का ट्रांसफर, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की रात 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें से 60 से अधिक तबादले उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के हुए हैं। यह तबादले नगरीय निकायों, राजस्व प्राधिकरणों, और चकबंदी विभाग जैसे विभागों में हुए हैं।

ये हुए हैं महत्वपूर्ण बदलाव

इन तबादलों में श्रद्धा पाण्डेय को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा बनाया गया है। वर्तमान में उपजिलाधिकारी आगरा थीं। प्रदुमन कुमार को कानपुर देहात से श्रावस्ती में उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। निशा श्रीवास्तव को गोरखपुर से वाराणसी नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

रवि कुमार सिंह को यूपीडा, लखनऊ में उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। विकास सिंह, विराग करवरिया, बृज मोहन शुक्ला, और प्राची त्रिपाठी को नगर निगम लखनऊ और अन्य प्रमुख पदों पर स्थानांतरित किया गया है।

लखनऊ को लेकर हुए ये बदलाव

लखन लाल सिंह राजपूत, संतोष कुमार कुशवाहा व पूर्णिमा सिंह अयोध्या की एसडीएम, रामेश्वर प्रसाद लखनऊ के सहायक नगर आयुक्त, सत्यपाल सिंह लखनऊ के सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, अजय कुमार बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) लखनऊ, शशि कुमार विशेष कार्याधिकारी राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ, विराग करवरिया एसडीएम लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्राची त्रिपाठी विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ, ज्ञान प्रताप सिंह एसडीएम अयोध्या, मोनालिसा जौहरी एसडीएम बहराइच बनाई गई हैं। Transfer: SDM लेवल तक हिला प्रशासन: यूपी में एक साथ 66 PCS अफसरों का ट्रांसफर

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि