Latest

Transfer in Madhya Pradesh: आईएएस के तबादले, गुना कलेक्‍टर कुमार पुरुषोत्‍तम को अब रतलाम का दायित्‍व

भोपाल। राज्‍य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर द‍िए हैं। गुना कलेक्‍टर कुमार पुरुषोत्‍तम को अब रतलाम का दायित्‍व सौंंपा गया है।

सरकार ने इस तबादले में तीन कलेक्‍टरों को बदल दिया है। रतलाम कलेक्‍टर गोपालचंद्र डाड को मंत्रालय में अपर सचिव बना दिया है वहीं दमोह कलेक्‍टर तरुण राठी को भी हटाकर मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। बालाघाट के अपर कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल को गुना का कलेक्‍टर बनाया गया है जबकि जबलपुर के अपर कलेक्‍टर अनूप कुमार सिंह को दमोह का कलेक्‍टर बनाया गया है।

Back to top button