FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

Transfer in Forest Department: कामकाज को लेकर नाराजगी के चलते वन विहार के संचालक को छह माह में हटाया

Transfer in Forest Department: भोपाल। वन विहार नेशनल पार्क के संचालक अजय कुमार यादव को महज छह महीने में हटा दिया गया। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर वन विभाग के बाहर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भेजा गया है। बताया जाता है कि यादव के कामकाज से विभाग के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल नाराज चल रहे थे। नाराजगी को दूर करने के लिए यादव दो दिन पहले प्रमुख सचिव से मिले भी थे और यह भी कहा था कि जिन कार्यों में देरी हो रही है, उसके लिए वे सीधेतौर पर जिम्मेदार नहीं हैं।

ज्ञात हो कि यादव ने पार्क के दो बैटरी वाहन सुधरने के लिए एक कंपनी को दिए हैं। कंपनी ने सीएसआर फंड से उन्हें सुधरवाने का वादा किया है, पर वाहन वापस आने में काफी देरी हो गई। इसके अलावा भी कुछ काम समय से नहीं हो सके हैं। यादव को दो फरवरी को वन विहार का संचालक बनाया गया था।

वहीं भोपाल के वनमंडल अधिकारी हरिशंकर शर्मा पर शासन मेहरबान है। तीन साल से ज्यादा अवधि होने के कारण उन्हें भोपाल सामान्य वनमंडल से हटाया तो गया, पर राजधानी परियोजना प्रशासन की कमान सौंप दी। यह पद मुख्य वनसंरक्षक स्तर का है।

कौन — कहां से कहां

अजीत श्रीवास्तव — एपीसीसीएफ कार्य आयोजना वन मुख्यालय — एपीसीसीएफ संरक्षण वन मुख्यालय

रमेश श्रीवास्तव — एपीसीसीएफ निगरानी एवं मूल्यांकन वन मुख्यालय — एपीसीसीएफ कैंपा वन मुख्यालय

एचसी गुप्ता — सीसीएफ अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त भोपाल — संचालक वन विहार नेशनल पार्क

अशोक कुमार मिश्रा — सीसीएफ प्रशासन-एक वन मुख्यालय — क्षेत्र संचालक पेंच टाइगर रिजर्व

व्हीएस होतगी — डीएफओ भिंड सामान्य — उप वन संरक्षक वन मुख्यालय

बीएस बघेल — डीएफओ शाजापुर सामान्य — डीएफओ देवास उत्पादन

प्रशांत कुमार सिंह — उप वन संरक्षण वन मुख्यालय — डीएफओ खरगोन सामान्य

आलोक पाठक — डीएफओ पश्चिम छिंदवाड़ा सामान्य — डीएफओ भोपाल सामान्य

गौरव चौधरी — डीएफओ बुरहानपुर सामान्य — डीएफओ उत्तर शहडोल सामान्य

बृजेंद्र श्रीवास्तव — डीएफओ उत्तर बालाघाट सामान्य — डीएफओ ग्वालियर सामान्य

प्रदीप मिश्रा — डीएफओ उत्तर सिवनी सामान्य — डीएफओ बुरहानपुर सामान्य

अब्दुल अलीम अंसारी — उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी — डीएफओ अनूपपुर सामान्य

जामसिंह भार्गव — डीएफओ खरगोन सामान्य — डीएफओ शाजापुर सामान्य

डा. अंकुर अवधिया — उप वन संरक्षक वन मुख्यालय — डीएफओ भिंड सामान्य

अभिनव पल्लव — डीएफओ ग्वालियर सामान्य — डीएफओ उत्तर बालाघाट सामान्य

सुधांशु यादव — डीएफओ श्योपुर सामान्य — डीएफओ नौरादेही वन्यप्राणी वनमंडल सागर

एमबी सिरसैया — उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी — डीएफओ बड़वाह सामान्य

चंदूसिंह चौहान — डीएफओ बड़वाह सामान्य — डीएफओ श्योपुर सामान्य

पीडी ग्रेबियाल — डीएफओ दक्षिण बैतूल सामान्य — डीएफओ नरसिंहपुर सामान्य

महेंद्र सिंह उइके — डीएफओ नरसिंहपुर सामान्य — डीएफओ दमोह सामान्य

जरांडे ईश्वर रामहरि — उप संचालक पन्न्ा टाइगर रिजर्व — डीएफओ पश्चिम छिंदवाड़ा सामान्य

नेहा श्रीवास्तव — डीएफओ दक्षिण शहडोल सामान्य — डीएफओ दक्षिण बालाघाट उत्पादन

अधर गुप्ता — डीएफओ उत्तर शहडोल सामान्य — उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी

पुनीत सोनकर — डीएफओ पूर्व मंडला सामान्य — डीएफओ दक्षिण पन्ना सामान्य

Back to top button