Latest

Train Cancelled: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह ट्रेनें रदद्

Train Cancelled: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह ट्रेनें रदद्

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मण्डल के गांधीनगर-जयपुर-कनकपुरा खंड में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली निम्नलिखित यात्री गाड़ियों को निरस्त/आंशिक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

प्रारंभिक तिथियों से निरस्त/आंशिक निरस्त रेलगाड़ियाँ

1) गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 21 जुलाई 2024 को निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 22 जुलाई 2024 को निरस्त रहेगी।
3) गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस दिनांक 20.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर दुर्गापुरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी अर्थात दुर्गापुरा-अजमेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
4) गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन अजमेर की बजाय दुर्गापुरा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी अर्थात अजमेर-दुर्गापुरा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
5) गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस दिनांक 20.07.2024 को अस्थायी रूप से खातीपुरा स्टेशन तक जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

 

Back to top button